4 दिसंबर 2024 - 15:17
  अमेरिका और इस्राईल के जाल में फंस गया तुर्की

हमें उम्मीद थी कि तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान खुफिया और विदेश नीति के अनुभवी व्यक्ति हैं वह तुर्की की विदेश नीति की कुछ गलतियों को सुधार लेंगे। हालांकि, हमें उम्मीद नहीं थी कि इस्लाम से जुड़ा एक लंबा इतिहास रखने वाला तुर्की अमेरिका और इस्राईल के जाल में फंस जाएगा।

सीरिया में इस्राईल और अमेरिकी हितों को साधने के लिए लड़ रहे आतंकी संगठनों के लिए तुर्की सबसे बड़ा मसीहा बनकर उभरा है। इस्लाम से जुड़ा एक लंबा इतिहास रखने वाला तुर्की इस्लाम और मुस्लिम जगत के खिलाफ अमेरिका और इस्राईल की घिनौनी साज़िश में सबसे अहम् मोहरा बना हुआ है। वह ज़ायोनी लॉबी और अमेरिका के बिछाए जाल में फंस गया है। 

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली विलायती ने कहा है कि तुर्की अमेरिका और इस्राईल के बिछाए जाल में फंस गया है जिसकी ईरान को उम्मीद नहीं थी। 

समाचार एजेंसी तस्नीम को दिए एक इंटरव्यू में अली अकबर वेलयाती ने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान खुफिया और विदेश नीति के अनुभवी व्यक्ति हैं वह तुर्की की विदेश नीति की कुछ गलतियों को सुधार लेंगे।  हालांकि, हमें उम्मीद नहीं थी कि इस्लाम से जुड़ा एक लंबा इतिहास रखने वाला तुर्की अमेरिका और इस्राईल के  जाल में फंस जाएगा। 

विलायती ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि इस तरह के काम तुर्की के लोगों के नाम पर किए जा रहे हैं जो पूरे इतिहास में इस्लाम पर अपनी स्थिति को लेकर अडिग रहे हैं।